Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 29, 2025

आठ साल में 186.01 करोड़ के विकास कार्य नगर निगम के माध्यम से कैंट में कराए गए: अमित अग्रवाल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा है कि कैंट विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ साल ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कैंट क्षेत्र में आठ साल में छह अरब 25 करोड़ 21 लाख के प्रोजेक्ट रहे हैं या हो गए है। 33 करोड़ 34 लाख का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।

कहा कि अगले एक साल में कचहरी में मल्टीलेवल पार्किंग और बच्चा पार्क से एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। योगी सरकार के आठ साल को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मीडिया को उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कैंट विधानसभा क्षेत्र में आठ साल में 186.01 करोड़ के विकास कार्य नगर निगम के माध्यम से कराए गए। इसी तरह विधायक निधि से 13 करोड़, पीडब्लूडी से 56.16 करोड़ के कार्य हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री त्वरित योजना समेत विभिन्न विभागों से करोड़ों के कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया रेलवे रोड से बागपत रोड के लिंक मार्ग, आबू नाले बाईपास, अब्दुल्लापुर बाईपास, नॉर्थ रिंग रोड आदि कार्य प्रस्तावित हैं। करीब 235 करोड़ 45 लाख के विकास कार्य विचाराधीन हैं। आने वाले समय में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, आठ साल में जितना काम हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, अंकित सिंघल समेत कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here