नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरुवार को भी दिन बेहद गर्म रहा, हालांकि अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 15
मार्च तक बारिश की संभावना जताई है।
दो
दिनों से दिन में गर्मी का काफी अहसास हो रहा है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण
सूरज की तपिश से गर्मी बढ़ रही है। गुरुवार को तापमान की बात करें तो मौसम
कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री एवं रात का न्यूनतम तापमान 17.1
डिग्री दर्ज किया गया। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि लगातार तापमान का बढ़ना ठीक नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में थोड़े बदलाव की संभावना है। जिसके
चलते 15 मार्च तक बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा और
गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
No comments:
Post a Comment