Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 13, 2025

दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, युवक को चौथी मंजिल से नीचे फेंका

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

घटना में घायल युवक की पहचान अनिकेत वर्मा के रूप में हुई है। उसका पड़ोसी बॉबी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। रात बॉबी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ अनिकेत के घर पहुंचा। आरोपियों ने अनिकेत के परिवार पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसी दौरान बॉबी और उसके साथियों ने अनिकेत को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल अनिकेत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा और घायल की मदद की। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here