Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

खेल-कूद विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। फुटबॉल टीम जिसमें आरुष शर्मा, हेमन्त शर्मा, अभिनव त्यागी, स्पर्श त्यागी आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल की सब जूनियर टीम जिसमें अवनी, रिमशा कुरैशी, अर्षिता रस्तौगी, आस्था शर्मा, सगुण चौधरी, निकिता एवं स्वाति ने बेहतर प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी की जूनियर टीम जिसमें हसीं, सौम्या, इशिका, भूमिका, आराध्या, कनिष्का तथा सुखविंदर कौर ने अच्छा प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में विद्यालय कोच पुष्कर मणि, आभास चौधरी, नितिन मलिक तथा रूबी हूण का विशेष योगदान रहा। विद्यालय डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने बच्चों को ट्राफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुनेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, बब्बू सिंह, अंकुश प्रधान, सचिन, दीपा त्यागी, सरिता गोदारा, इंदु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here