अभिषेक माथुर
नित्य संदेश, ग्रेटर नोएडा। वर्ल्ड स्काउट डे के अवसर पर नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन हैरतअंगेज तरीके से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्काउट कमिश्नर विवेक तरार मौजूद रहे। विवेक तरार का स्वागत चेयरमैन डॉ. अतुल मंगल ने पुष्प भेंट कर किया।
कैंप में बीए .बीएड, के कैडेट्स सम्मिलित रहे। हिंदुस्तान स्काउट गाइड की तरफ से बनाई गई नौ कैंपों की यूनिट की इंचार्ज संध्या यादव व स्काउट प्रशिक्षक अभिषेक माथुर के नेतृत्व में सभी टीमों ने अपने अपने कार्यक्रमों को मुख्य अतिथि कमिश्नर विवेक तरार व उपस्थित विशिष्ट गणों व अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, अलग अलग राज्यों की झांकियां, वेशभूषा, बोली तथा खानपान आदि को दर्शाया गया। मुख्य अतिथि ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि स्काउट गाइड जीवन को अनुशासित और मधुर व्यवहार से चलाना सिखाता हैं। आज हर फील्ड में कंपीटिशन को देखते हुए कैडेट्स को मानसिक व शारीरिक रूप से शांत रहना और तत्पर रहना जरूरी है। जिसमें आपको स्काउट के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्काउट का मोटो है, नेशन फर्स्ट राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को इंगित करती स्काउट गाइड की ये प्रथा आपके अमूल्य जीवन की धरोहर हैं।
चेयरमैन अतुल मंगल ने भी स्काउट के इतिहास को बच्चों के दैनिक जीवन से जोड़ते हुए इस पर प्रकाश डाला। और सभी की मेहनत को सराहा भी। वहां उपस्थित शिक्षा विभाग की एचओडी डॉ. भावना जोशी ने अपने अनुभव छात्रों के साथ साझा किए। आने वाले दिनों मे स्काउट गाइड की त्रि वर्षीय यूनिट कमांड को लागू करने के भी संकेत दिए।

No comments:
Post a Comment