नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में साइबर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन साइबर स्वास्थ्य क्लब एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय साइबर स्वास्थ्य क्लब प्रभारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट दिवस से परिचित कराते हुए कहा कि इंटरनेट माध्यमों पर सुरक्षा बहुत महत्त्वपूर्ण है। ऑनलाइन सुरक्षा के खतरों और साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सिस्टम में एंटी वायरस का इस्तेमाल, मजबूत पासवर्ड बनाने, व्यक्तिगत जानकारियाँ साझा न करने, अनजान लिंक को न खोलने, सुरक्षित इंटरनेट ब्राउज़िंग और सोशल मीडिया सेटिंग्स के बारे में जानकारी दी गयी और सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाने और साइबर खतरों से बचने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रो लता कुमार ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने समाजशास्त्र विभाग के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित इंटरनेट आज के समय की महत्त्वपूर्ण सुरक्षा आवश्यकता है। जानकारी और सतर्कता से ही हम सुरक्षित रह सकते हैं।
समाजशास्त्र विभाग की प्रो. गीता चौधरी ने छात्राओं को भविष्य में इंटरनेट पर और ज़्यादा सतर्कता से कार्य करने का सुझाव दिया। अभियान का आयोजन साइबर स्वच्छता क्लब संयोजक प्रो. लता कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में 44 छात्राओं ने सहभागिता की।
No comments:
Post a Comment