Breaking

Your Ads Here

Friday, February 14, 2025

रोजगार मेले का आयोजन, छात्रों ने लिया भाग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला-2025 का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से साक्षात्कार की प्रक्रिया आयोजित की। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार की प्रक्रिया आयोजित की।

रोजगार मेले में शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस और एग्रीकल्चर विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली (एनसीआर) के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों से लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार दिया। यह चयन प्रक्रिया सभी प्रतिभागियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैराना लोकसभा प्रदीप चौधरी, सहायक निदेशक सेवायोजन विभाग अरुण कुमार भारती, कुलपति प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह तथा सीनियर डायरेक्टर कॉर्पोरेट संबंध एवं मानव संसाधन प्रो. (डॉ.) देवेंद्र नारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने मुख्य अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here