Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 18, 2025

विकास कार्यों के लिए ब्लॉक सभागार में हुई संयुक्त बैठक

 


अरविंद कुमार सांगवान

नित्य संदेश, रोहटा। प्रमुख रेखा रानी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में क्षेत्र सदस्यों और ग्राम प्रधानों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी सत्र के लिए नए प्रस्ताव लाए गए और खंड विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन करने पर बल दिया। आगामी सत्र 2025 26 के विकास कार्यों के लिए ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांव में विकास कार्य करने की जोर-जोर से मांग उठाई।

ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने कहा कि जिन गांवों में पूर्व में क्षेत्र पंचायत निधि से कार्य हो चुके हैं। अब उन गांव के बजाय अन्य गांव को विकास कार्यों के लिए चिन्हित कर दिए गए प्रस्ताव पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा जिन गांवों में पिछले अवशेष कार्य अधर में लटके हुए हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सभी गांव में किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए अपना पंजीकरण अवश्य कर ले, यदि किसी किसान का पंजीकरण नहीं हो पाया तो वह सरकार की योजनाओं से वंचित रह जाएगा। बैठक का संचालन एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने की। बैठक में योगेंद्र सिंह पूर्व प्रमुख, प्रवीण दिलबरा, मांगे राम शर्मा, अशोक,वीरपाल, अनिल सांगवान ,डॉक्टर प्रभु नारायण मनोज ,अरविंद, दीपक, कुलदीप हुड्डा , अशोक, सुनील, सुधीर राणा, महेश राणा ,सतीश कुमार, अंबरीश त्यागी, रामदेव शर्मा, अवधेश राणा, कृष्णपाल आदि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here