शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। थाना परीक्षितगढ पुलिस को देर रात सूचना मिली कि SHO थाना नौचंदी एक गाड़ी DL 8CP 5770 का पीछा कर रहे हैं, जिसमें 02 बदमाश हैं. बदमाश परीक्षितगढ़ की तरफ आ रहे हैं, बदमाशों ने गाड़ी जई पुलिया से मोड़कर बंबा किनारे सोना/खजूरी को आने वाले मार्ग पर भगाने लगे,
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परीक्षितगढ़ मय पुलिस बल के भी इस सूचना पर उसी दशा में जा रहे थे, सामने से दो गाड़ियों की लाइट आती हुई दिखाई दी, जिसमें एक प्राइवेट गाड़ी तथा दूसरी पुलिस गाड़ी थी, प्राइवेट गाड़ी के चालक के आगे व पीछे से पुलिस को देख हड़बड़ा कर गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और उसमें से दो बदमाश विपरीत दिशाओं में भागने लगे, जिनमें से एक का पीछा पुलिस ने किया तो उसने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर किया, जिसमें आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में बदमाश काला उर्फ नावेद पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर कस्बा व थाना फलावदा व दूसरे बदमाश की मुठभेड़ थाना प्रभारी नौचंदी टीम से हुई, जिसमें दूसरा बदमाश मिनाज उर्फ छोटा पुत्र इकरामुद्दीन निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में घायल/गिरफ्तार हुआ।
दोनों अभियुक्तगण के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर व एक-एक खोखा व एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक सुजुकी गाड़ी DL 8CP 5770 व पशु काटने के औजार, रस्सी, दवा की शीशी, सीरिंज बरामद हुईं I घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु CHC परीक्षितगढ़ भिजवाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा 9/10 फरवरी की रात में ग्राम चितवाना के जंगल में की गई गौकशी की घटना अपने साथी जुनैद पुत्र नफीस निवासी कस्बा व थाना फलावदा व आरिफ पुत्र बाबू निवासी कस्बा व थाना फलावदा के साथ मिलकर करना कबूला।
No comments:
Post a Comment