Breaking

Your Ads Here

Wednesday, January 1, 2025

ग्रोइंग पीपल द्वारा प्रकृति वंदन के साथ मनाया गया नव वर्ष


 

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा आज वृक्षारोपण के साथ नव वर्ष का आगाज किया गया। संस्था द्वारा जीएसटी कार्यालय के साथ में बनाए गए शहरी वन में आज संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति का वंदन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन और प्रकृति संरक्षण की शपथ ली।
     
इस अवसर पर बोलते हुए संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने कहा कि लोग नए साल में प्रण लें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करेंगे तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे। उन्होंने बताया कि 2024 में संस्था द्वारा लगभग ढाई हजार पौधे लगाए गए थे, जबकि 2025 में संस्था द्वारा मेरठ में दस हजार वृक्षों का रोपण किया जाएगा।
       
कार्यक्रम में एस बी एम टीम से विपिन पाल, ग्रोइंग पीपल से विनय गोयल, संदीप कन्नौजिया, पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश चौहान, बी के शर्मा, कल्पना यादव, बिरजू, हर्ष अरोरा, तथा इशू रानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here