नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ. महावीर विश्वविद्यालय के फार्मेसी, कृषि, विज्ञान व वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और पीपीटी के माध्यम से बताया कि मिट्टी, पानी और हवा के प्रदूषण को नियंत्रित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया
छात्रों ने 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे और पेड़ लगाने के महत्व के बारे में समझाया गया। स्टाफ सदस्यों और छात्रों दोनों ने मिट्टी, पानी और हवा में किसी भी तरह के प्रदूषण को नियंत्रित करने की शपथ भी ली।
फार्मेसी विभाग की डीन डॉ श्वेता गोयल ने प्रदूषण और उसके प्रकार के बारे में बताया व प्रदूषण पैदा करने के लिए विभिन्न कारक जिम्मेदार हैं जैसे पटाखे फोड़ना, कार्बन उत्सर्जन, बम विस्फोट, उद्योगों के माध्यम से गैसों का रिसाव आदि। आजकल प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और प्रदूषण के स्तर को कम करना संबंधित सरकार और लोगों का कर्तव्य है। हमें प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विचार और योजनाएं बनानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के शिक्षकगण व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment