Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 19, 2024

पौधों के पत्ते ठंड में सूरज की किरणों से गर्मी लेते हैं: दीपक शर्मा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. आज विज्ञान के छात्रों ने दीपक शर्मा से सवाल किया कि क्या पौधों के पत्ते ठंड में सूरज की किरणों से गर्मी लेते हैं? जवाब में दीपक शर्मा ने जिला विज्ञान क्लब के बालकों द्वारा बनाई गई पेड़ पौधों की जगह पर ले कर गए, फिर उन्हें दिखाया कि कैसे पौधे गर्मी लेते हैं. उन्होंने बताया कि पौधों के पत्ते ठंड में सूरज की किरणों से गर्मी लेते हैं। यह प्रक्रिया पौधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर ठंडे मौसम में।

पौधों के पत्ते सूरज की किरणों को अवशोषित करते हैं और उस ऊर्जा का उपयोग अपने शरीर को गर्म करने के लिए करते हैं। यह प्रक्रिया पौधों को ठंड से बचने में मदद करती है और उनकी वृद्धि और विकास को बनाए रखने में मदद करती है। उन्होंने बताया कि पौधे सूरज की किरणों से गर्मी कई तरीके से प्राप्त करते हैं. 

पहला प्रकाश संश्लेषण द्वारा जिसमें वे सूरज की ऊर्जा का उपयोग कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से ग्लूकोज और ऑक्सीजन बनाने के लिए करते हैं।
दूसरे गर्मी का अवशोषण द्वारा पौधे सूरज की किरणों को अवशोषित करते हैं और उस ऊर्जा का उपयोग अपने शरीर को गर्म करने के लिए करते हैं।
तीसरा वाष्पित सर्जन द्वारा पौधे सूरज की किरणों के कारण वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया के माध्यम से गर्मी प्राप्त करते हैं।

दीपक शर्मा ने बताया कि यहां यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पौधों की गर्मी प्राप्त करने की क्षमता उनकी प्रजाति, आकार, और पर्यावरणीय परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
तब बालको ने पूछा दूसरा सवाल कि जिन पेड़ों के पत्ते नहीं होते हैं और जहां माइनस तापमान होता है, वे पेड़ गर्मी कैसे प्राप्त करते हैं जवाब में दीपक शर्मा ने बताया कि वो छाल, जड़, वाष्पितसर्जन और अनुकूलन के द्वारा गर्मी प्राप्त करते हैं

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here