Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 19, 2024

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ



सुहेल खान 
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर. स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विभोर संगल अंतर्विद्यालय तेरहवाँ टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ़ आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति, ऊ प्र० और पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद्, मुज़फ्फरनगर) तथा विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद्, मुज़फ्फरनगर) के द्वारा हुआ। 

विद्यालय पहुंचने पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का गर्म जोशी के साथ स्कूल बैंड से स्वागत हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रबंधक विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उषा संगल, आशा संगल, शशि गर्ग, डॉ० यश अग्रवाल, शिशिर संगल, रामनिवास संगल, अरुण खंडेलवाल,  सुनील कुमार, कृष्ण कुमार बंसल, विजय कुमार शर्मा, डायरेक्टर डॉ० एम० के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्ट्रेट, (जूनियर विंग), ममता चौहान, नेशनल प्लेयर एवं टेबल टेनिस कोच सौरभ पोद्दार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर जितेंद्र कुमार एवं विभोर संगल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

विद्यालय अध्यापिका मिस कंचन सोनी ने अपने उद्बबोधन में स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा दीप चन्द ग्रेन चैम्बर इन्टर कॉलेज, सुनील कुमार और अरुण खण्डेलवाल ने स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार के बारे में अपने विचार रखे | इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें । कार्यक्रम में स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार के कुछ मधुर पलों को वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड पर मधुर धुन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों एवं उनके मैनेजर एवं शिक्षकों का स्वागत कर विभोर संगल टी०टी० टूर्नामेंट का परिचय कराया व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल ने बच्चों का खेल के प्रति उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के दो पहलू हैं हार और जीत। खेल में हारना और जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता, हार के बाद जीत निश्चित है। खेल में खेल की भावना से ज्यादा खेलना अधिक महत्वपूर्ण होता है, इससे समाज में बच्चों के समूह में रहकर कार्य करने की भावना को बढ़ावा मिलता है | खेल से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है और सांस्कृतिक आदान- प्रदान सौहार्द को बढ़ावा मिलता है खेल हमे फिजिकली फिट रखता है. विद्यालय के प्रबन्धक विनोद संगल ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए खिलाडियों एवं उनके मैनेजर, शिक्षको तथा सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों ने करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । 

टेबलटेनिस टूर्नामेंट में आगरा, सहारनपुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनोर, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों के 27 स्कूलों से आए लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं ।
अंडर -11 बालक वर्ग में – (एल० जे ० पी० एस०) के अग्नेश्वर ने (डी० डी० पी० एस०) के गोविन्द पल को हराया | (अथेनिया पब्लिक स्कूल) के दक्ष ने (दा एस० डी० पी० एस०) के अंश ठाकरान को हराया | (खेतान पब्लिक स्कूल) के वेदांश सिंह बैस ने (जी० सी० पी० एस०) के ओम शर्मा को हराया | (एस० आर० जी०) के राघव ने (जी० सी० पी० एस०) के विधान को हराया | (होली एंजेल स्कूल) के इब्राहीम जामिल ने (जी० सी० पी० एस०) के योनव धीमान को हराया | (गाज़ियाबाद) के विक्रम ने (एल० जे ० पी० एस०) के अनिरुद्ध को हराया | (आगरा) के विवान खंडेलवाल ने (अथेनिया पब्लिक स्कूल) के युवराज को हराया | (अथेनिया पब्लिक स्कूल) के दक्ष ने (गायत्री पब्लिक स्कूल) के ईशान राज़ी को हराया | (गाज़ियाबाद) के विक्रम ने (एल० जे ० पी० एस०) के वैभव को हराया | (एस० आर० जी० स्कूल) के राघव ने (आगरा) के विवान को हराया | (एफ० आर० एंजेल स्कूल) के आद्विक ने (सोक्रेटिस स्कूल) के अर्नव को हराया | (एफ० आर० एंजेल स्कूल) के आद्विक ने (अठेनिया स्कूल) के दक्ष को हराया | (आगरा) के विवान ने (खेतान पब्लिक स्कूल ) के धैर्यम बंसल को हराया | (आगरा) के काव्यम ने (होली एंजेल) के बिलाल आलम को हराया | (गाज़ियाबाद) के विक्रम ने (अठेनिया पब्लिक स्कूल) के दक्ष को हराया | (एस० आर० जी०, आगरा) के राघव ने (होली एंजेल) के इस्मैल को हराया | (सोक्रेटिस, शामली) के अर्नव ने (एल० जे ० पी० एस०) के अगेश्वर को हराया | (एफ० आर० एंजेल स्कूल) के आद्विक ने (आगरा) के वेद पोद्दार को हराया | (एल० जे ० पी० एस०) के वैभव ने (होली एंजेल स्कूल) के इब्राहीम को हराया |
अंडर -11 बालिका वर्ग में (आगरा) के वेदांशी पोद्दार ने (दून वैली स्कूल) की धानी गोयल को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की वेदांशी यादव ने (दून वैली स्कूल) की सेजल को हराया | (दा एस०डी०पी० एस०)की समृधि ने (होली एंजेल स्कूल) की सामरा खान को हराया | (डी० पी० एस०, आगरा) की एस० माजी ने (जी० सी० पी० एस०) की मोक्षी को हराया | (दून वैली स्कूल) की अनाया तायल ने (डी० पी० एस०, आगरा) की आरवी को हराया | (दा एस०डी० पी० एस०) की समृधि ने (जी० सी० पी० एस०) की वेदांशी को हराया | (आगरा) की एम० माजी ने (आगरा) की वेदांशी को हराया | (आगरा) की शुभि ने (दा एस०डी० पी० एस०) की समृधि को हराया | (आगरा) की एम० माजी ने (दून वैली स्कूल) की अनाया तायल को हराया | (आगरा) की शुभि ने दा एस०डी० पी० एस०) की अंशिका को हराया | (आगरा) की शुभि ने (होली एंजेल स्कूल) की भावना को हराया | (दून वैली स्कूल) की अन्य तायल ने (दा एस०डी० पी० एस०) की गौरी को हराया | 

अंडर -14 बालक वर्ग में- (जी० सी० पी० एस०) के लक्ष्य कुमार ने (डी० एस० पब्लिक स्कूल) के यश बालियान को हराया | (एस० डी० पी० एस०) के क्रिशव ने (डी० डी० पी० एस०) के हिमांशु को हराया | (होली एंजेल स्कूल) के अर्नव ने (डी० डी० पी० एस०) के मौ० अमान को हराया | (दून वेली स्कूल) के मौलिक अरोरा ने (आगरा) के सोनल अब्बास को हराया | (एस० डी० पी० एस०) के अविक गुप्ता ने (आगरा) के वंश को हराया | (आगरा) के सरिक खान ने (आगरा) के पर्थ को हराया | (अठेनिया स्कूल, सहारनपुर) के जितामन ने (सोक्रेटिस स्कूल, शामली) के पृथ्वी को हराया | (होली एंजेल स्कूल) के मौ० हुसेन ने (स्टेपिंग स्टोन स्कूल) के मौ हुसेन को हराया | (सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल) के वत्सल ने (एम० जी० पब्लिक स्कूल) के सार्थक को हराया | (आगरा) के विहान ने (डी० डी०पी० एस०) के दर्शित को हराया | (एफ० आर० एंजेल स्कूल) के आद्विक ने (डी० पी० एस०, सहारनपुर) के सोहन को हराया | (सैंट पोल, आगरा) के आदित्य धामा ने (एस० डी० पी० एस) के क्रिशिव गर्ग को हराया | (एस० आर० जी, आगरा) के अशेष जैन ने (दा एस० डी० पी० एस०) के प्रतुश को हराया | (ए० के० पहल) के नितेश ने (एल० जे ० पी० एस०) के अक्षित को हराया |
अंडर -14 बालिका वर्ग में- (आगरा) की इशान्वी ने (होली एंजेल स्कूल) की वन्दिता को हराया | (भागवंती स्कूल) की गिरधारा ने (होली एंजेल स्कूल) की लावण्या नारंग को हराया | (एम० पब्लिक स्कूल) की पारी ने (दा एस०डी० पी० एस०) की सुहाना खान को हराया | (भागवंती स्कूल) की गिरधारा ने (जी० सी० पी० एस०) लावण्या को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की माही ने (दा एस०डी० पी० एस०) की सानी को हराया | (एम० जी० वर्ल्ड० विज़न स्कूल) की शिवन्या ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज, शामली) की चमकी को हराया | (सफायर इंटरनेशनल स्कूल) की शानवी ने (जी० सी० पी० एस०) की आराध्या को हराया | (भागवंती स्कूल) की अनुष्का ने (सैंट पोल) की शांजलि को हराया | (एम० जी० वर्ल्ड विज़न स्कूल) की शिवान्या ने (दा एस०डी० पी० एस०) की सलोनी यादव को हराया | (दा एस०डी० पी० एस०) की सान्वी पुंडीर ने (स्टेपिंग स्टोंस स्कूल) की जिनेल त्यागी को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की आराध्या श्रीवास्तव ने (स्टेपिंग स्टोंस स्कूल) की नव्या को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की माही ने (स्टेपिंग स्टोंस स्कूल) की ख़ुशी पल को हराया | (भागवंती स्कूल) की गिरधारा ने (एम० जी० पब्लिक स्कूल) की पारी को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की माही ने (होली एंजेल स्कूल) की आराध्या को हराया | (एम० जी० वर्ल्ड विज़न) की शिवन्या ने (भगवानी स्कूल) की अनुष्का को हराया | 

इस अवसर पर जिला टी० टी० एसोसिएशन के मानक चंद गुप्ता , सौरभ पोद्दार, शीलू कुमार, अभिलाष ,नैना कुच्छल आदि सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा । मैंनेजर विनोद संगल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया और कोच और खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएँ दी | कार्यक्रम का संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा के द्वारा किया गया ।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here