Breaking

Your Ads Here

Monday, December 2, 2024

एनसीसी इकाई ने एड्स दिवस पर जागरुकता अभियान चलाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल महेश चौहान तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन(डा.) लता कुमार के संयोजन में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर कैडेट्स ने सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह को एडस जागरूकता का प्रतीक रेड रिबन लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार सहित महाविद्यालय प्राध्यापकों को लाल फीता लगाकर एड्स जागरूकता का आह्वान किया। कैडेट्स ने महाविद्यालय प्रांगण में विशाल लाल रिबन का प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्राध्यापकों को लाल रिबन लगाकर ऐड्स जागरूकता अभियान में भागीदारी की शपथ ली। दि. 01 दिसंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कैडेट रिया रजनीवाल, कैडेट मुस्कान और कैडेट अनीशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। कैडेट्स द्वारा इस अवसर पर मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया.

कैप्टन (डा.) लता कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऐड्स जानलेवा है, संयम ही अपने और दूसरों को बचा सकता है। जागरूकता के द्वारा ही हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं। एड्स हाथ मिलाने, साथ खाने या छूने से नहीं फैलता है। इस अवसर पर कैडेट्स के एड्स बचाव पर स्लोगन लिखकर जागरूकता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन(डा.) लता कुमार ने किया। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर फरहा, सार्जेंट अनीशा, कॉरपोरल पूजा, नेहा, कैडेट अंशु , आरुषी, रिया, दीपा, मुस्कान सहित 40 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here