Breaking

Your Ads Here

Monday, December 30, 2024

मोबाइल से बढ़ रही है नपुंसकता: डॉ. अभय नारायण



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: एन. ए.एस. इंटर कॉलेज के सभागार में स्वास्थ्य पर केंद्रित एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता अभय नारायण थे। 

अभय नारायण एक प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य हैं, जिन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को समसामयिक स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आहार-विहार को सुधारने पर बल दिया, साथ ही साथ उन्होंने व्यवहार को भी समुचित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आज के समय में मोबाइल एक सुविधाजनक यंत्र तो जरूर है, लेकिन यह एक बहुत बड़े संकट का कारण भी बनने जा रहा है। अभय नारायण ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि आज की युवा पीढ़ी इसी तरह से मोबाइल का प्रयोग करती रही तो निश्चित रूप से भविष्य में 60% युवा नपुंसकता के शिकार हो जाएंगे। उन्होंने अपने विद्वतापूर्ण उद्बोधन में सबको स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में दूसरे वक्ता उमेश थे, जिन्होंने अभय नारायण की बातों का पुरजोर समर्थन किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित शर्मा ने छात्रों को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया। कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका वरिष्ठ विज्ञान दीपक शर्मा थे। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, शशिबाला, डॉ सत्य प्रकाश शुक्ल, रजत बालियान, रंजीत कुमार पटेल मोहनलाल एवं अन्य अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे। 

अंत में उप प्रधानाचार्य विजेन्द्र कुमार ध्यानी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार भी उपस्थित रहे.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here