Breaking

Your Ads Here

Thursday, November 28, 2024

दीपा खन्ना की 'अधिकारिक यात्रा' के रूप में आयोजित किया गया कार्यक्रम






नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ. रोटरी क्लब मेरठ की सभा बृहस्पतिवार को आईएमए सभागार बच्चा पार्क में मण्डलाध्यक्ष रो० दीपा खन्ना की 'अधिकारिक यात्रा' के रूप में आयोजित की गई। 

कार्यक्रम दो भागों में संपन्न हुए। पहले क्लब असेंबली हुई, जिसमें बोर्ड के सदस्यों, वरिष्ठ सदस्यों व डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। एजी आफिशियल विजिट रो अभिषेक अग्रवाल द्वारा क्लब के सभी दस्तावेजो की जांच कर संतोषजनक टिप्पणी दी गई। असेम्बली उपरांत जलपान की व्यवस्था रहीं। अंतराल उपरांत सांय 8:00 बजे से पुनः सभा का आरंभ हुआ। विश्व शांति हेतु एक मिनिट का मौन रखा गया, वंदे मातरम गायन हुआ और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
 
अध्यक्ष रो० नीरज कुमार एवं सचिव वृंदा गोयल द्वारा मण्डलाध्यक्ष रो० दीपा खन्ना एवं एजी आफिशियल विजिट रो० अभिषेक अग्रवाल का विधिवत स्वागत किया गया। पूर्व मंडलाध्यक्ष, अन्य क्लबो के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों का स्वागत किया गया, जिसमें रो विकास गोयल एवं टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। क्लब का परिचय रो एएन मल्होत्रा द्वारा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

क्लब सचिव रो वृंदा गोयल द्वारा क्लब के अब तक किये गए कार्यों का विस्तृत विवरण सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर क्लब बुलेटिन के विशेशांक का अवलोकन किया गया एवं नए सदस्यों का क्लब में प्रेरन किया गया।
क्लब अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में क्लब की आगामी योजनओं से मंडलाध्यक्ष को अवगत करवाया गया। 

इस अवसर पर रोटरी फाउंडेशन में दान राशि दी गई एवं पोलियो फंड में प्रत्येक क्लब सदस्य की ओर आर्थिक सहयोग देकर 100% पोलियो गिविंग क्लब का दर्जा प्राप्त किया गया। मंडलाध्यक्ष का परिचय रो तृपति मित्तल द्वारा सदन से कराया गया।

मण्डलाध्यक्ष द्वारा क्लब के कार्यों का अवलोकन करते हुए सराहना कर मनोबल बढ़ाया गया। उन्होंने अपने सुझाव एवं अपेक्षओं से अवगत कराया एवं एक सफल रोटरी वर्ष के लिए शुभकमनाएं भी प्रेषित की। उनके द्वारा दिये गए उद्बोधन को सभी सदस्यों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना व सराहा गया।

वोट ऑफ थैंक्स रो सुनील गुप्ता द्वारा प्रेषित किया गया।आगामी सभा की सूचना सचिन रो वृंदा गोयल द्वारा सदन को दी गई। समयबद्धता पुरस्कार का लकी ड्रा भी निकाला गया।
राष्ट्र गान उपरांत सभा समाप्ती की घोषणा की गई।
सभा उपरांत सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
मण्डलाध्यक्ष आधाकारिक आगमन के आयोजन को अति सफल बनाने में क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों व सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here