नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ. अग्र चेतना परिषद की नवंबर माह की सभा सेवा कार्य के रूप में आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में धूमधाम से संपन्न हुई, जिसके अंतर्गत परिषद की सदस्याओं द्वारा वरिष्ठ जनों के साथ समय बिताया।
सामूहिक वार्तालाप में सदस्यों द्वारा वरिष्ठ जनों के साथ अपने व उनके विचार रखे, उनके अनुभवों को साझा किया और उनके सुख-दुख के भागीदार बने, बुजुर्गों ने जीवन उपयोगी महत्वपूर्ण बातें बताकर सभी का मार्ग निर्देशन किया और गजल, गीत, कविता सुनाकर अपने कुछ प्यार भरे लम्हों को अग्र चेतना परिषद की सदस्याओं के सामने रखा। सभी सदस्यों ने भी अपना परिचय दिया और बुजुर्गों से उनके जीवन से संबंधित सवाल जवाब भी किये व चुटकुले सुना कर उनका मनोरंजन किया। अध्यक्षता डॉ. साधना मित्तल ने की। सचिव रीना सिंगल ने अपना परिचय देकर सबका आभार प्रकट किया।
प्रतिभा माहेश्वरी, विनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आशा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा. कामना गुप्ता गीत सुनाया। सरला जैन, पूनम अग्रवाल ने कविता पाठ किया। अंजू अग्रवाल, बबीता, रमा गुप्ता, अंशु, पूनम, माला अग्रवाल, सुनीता, कुमकुम, गीतांजलि, संतोष का योगदान रहा। सभी ने बुजुर्गों को अपने हाथ से भोजन करा कर उनका आशीर्वाद लिया।
No comments:
Post a Comment