Breaking

Your Ads Here

Thursday, November 21, 2024

वीरांगनाओं पर आधारित एक स्लोगन" प्रतियोगिता का किया गया आयोजन




नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के निर्देशन एव नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार के नेतृत्व में डॉ डेजी वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभाग) द्वारा "वीरांगनाओं पर आधारित एक स्लोगन" प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया l जिसमें छात्राओं नें बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 

इस स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से महाविद्यालय की छात्राओं ने हमारे देश के स्वर्णिम इतिहास से संबंधित विभिन्न वीरांगनाओं के बारे में जाना और समझा कि महिलाओं की भूमिका सिर्फ घर परिवार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अगर उन्हें सुअवसर मिले तो वह हमारे देश की प्रगति में चार चांद लगा सकती हैं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी बीएससी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर जानवी बीएससी प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर राधिका बीएससी द्वितीय वर्ष रहीl महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह ने विजयी छात्राओं को बधाई दीl निर्णायक मंडल में डॉ ज्योति चौधरी एवम डॉ राजीव कुमार भौतिक विज्ञान विभाग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here