Breaking

Your Ads Here

Sunday, November 24, 2024

समस्त थाना स्तर पर चलाया गया मिशन शक्ति अभियान


अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अन्तर्गत रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ (डॉ. राकेश कुमार मिश्रा), एन्टी रोमियो प्रभारी के कुशल निर्देशन मे जनपद मेरठ की समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम/ शक्ति दीदी महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा स्कूल/ कॉलेज, बाजारों, अस्पतालों में बालिकाओं/ छात्राओ एवं महिलाओं को शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्प लाइन नं. 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 व महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमन्गला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैकिग करस्पोंडेट सखी आदि के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडन, पोस्को एक्ट, बालश्रम, साईबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्राविधानो के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here