Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 24, 2024

सुभारती विश्वविद्यालय में दिवाली मेले का हुआ शुभारंभ

अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में दिवाली मेले का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस दीवाली मेले का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन के प्रांगण में हुआ जिसका संयोजन नन्दलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट एंड फैशन डिजाइन द्वारा किया गया।

दिवाली मेले का शुभारंभ कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, प्राचार्य डॉ.पिन्टू मिश्रा, सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी, डॉ संदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने सभी को दिवाली मेले आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए सभी संकाय व विभागों के विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को आतिशबाजी से दूर रहने की सलाह दी ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके। साथ ही कहा कि दीपावली रोशनी का और मेलजोल बढ़ाने का त्यौहार है। खुशियां बांटकर यह पर्व मनाना चाहिए।

मेला संयोजक डॉ.पिंटू मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समस्त विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों का साथ स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दिवाली मेले में विभिन्न संकायों के 290 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा लगभग 65 स्टॉल लगाए गए। 

विद्यार्थियों ने मेले में फ़ूड ज़ोन, गेम ज़ोन बना कर बिक्री हेतु खुद अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें भोजन, सजावटी सामान, टैटू और मेहंदी स्टॉल, फोटोग्राफी बूथ, चिकित्सा सेवाएं और इंटरैक्टिव गेम जैसे आकर्षक स्टॉल शामिल रहे। मेले में छात्रों की रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना प्रदर्शित हुई। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार को एकता, आदर्शों, और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने मेले में आए सभी विद्यार्थियों को दिपावली की शुभकामनाएं दी। मेले आयोजन में लकी त्यागी, अनीश आनद का विशेष सहयोग रहा। मेला दो दिन तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here