Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 10, 2024

सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से अवगत कराया

राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में, 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज गुरुवार को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य छात्राए, समस्त प्रवक्ता वर्ग एवं महाविद्यालय की अन्य छात्राएं मौजूद रही। छात्राओं ने सभी को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से अवगत कराया एवं भविष्य में इन नियमों के पालन हेतु सभी से हस्ताक्षर कराए। प्राचार्या ने सबको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत सड़कों पर भारी भीड़ की वजह से दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई है, तो सभी के लिए यह आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों का पालन करें।




डॉ० अलका चौधरी
प्राचार्या 


 डॉ पूजा राय
समन्वयक, रोड सेफ्टी क्लब एवं
मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here