Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 10, 2024

रामायण के विभिन्न पात्रों के वेशभूषा पहनकर आए बच्चों ने मोहा मन


मितेंद्र कुमार गुप्ता 
नित्य संदेश, मेरठ। नेहरू नगर गली नंबर 1 स्थित प्रगति लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में दशहरे का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चे रामायण के विभिन्न पात्रों के वेशभूषा पहन कर आए थे। कोई भगवान श्रीराम तो कोई सीता बनकर आया था वहीं रावण हनुमान लक्ष्मण बनकर आए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य कर बच्चों ने खूब मस्ती की। 
प्रिंसिपल नीरज वर्मा ने बताया की उत्सव मनाने से बच्चों को अपनी संस्कृति अपने शास्त्रों के विषय में पता चलता है। बच्चों में टैलेंट बहुत है। भारतीय त्योहारों की सबसे अच्छी बात यह है कि उनमें से अधिकांश अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध त्योहार दशहरा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह पावन पर्व सभी को संदेश देता है कि चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर अनुश्री वर्मा ने कहा कि भगवान राम ने देवी दुर्गा से शक्ति के लिए प्रार्थना की थी ताकि वह रावण को हरा सकें। उन्होंने देवी दुर्गा को 108 नीले कमल अर्पित कर उनकी पूजा की। देवी दुर्गा ने उन्हें अपना दिव्य आशीर्वाद दिया, जिससे उन्हें रावण को हराने और विजयी होने की शक्ति मिली। जैसा कि दोनों पौराणिक कथाएं दर्शाती हैं कि कैसे देवी दुर्गा और भगवान राम ने अन्याय और बुराई को हराया, यह हमें यह सबक देता है कि अच्छाई और सच्चाई हमेशा बुराई पर विजयी होती है। इसलिए, दशहरा या विजयदशमी एक ऐसा त्योहार बन जाता है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाता है। इस अवसर पर शिक्षिका वर्षा, दीपिका, बबिता, अंशिका, संजना आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here