Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 24, 2024

चौथी बार यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जाग्रति विहार एक्सटेंशन निवासी एवं दीवान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत डॉ मुनेन्द्र कुमार ने विभिन्न विषयों में चौथी बार यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करके चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया| उनकी इस उपलब्धि के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ संगीता शुक्ला ने डॉ मुनेंद्र कुमार को कार्यालय में प्रतीक चिन्ह देकर प्रोत्साहित कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की| साथ ही चौधरी चरण विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने भी उनकी इस उपलब्धि पर अपना आशीर्वाद प्रदान किया, इससे पहले भी डॉ मुनेंद्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर मेरठ शहर का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है, उनके शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए जिलाधिकारी मेरठ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here