मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल में दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से मिट्टी के दीपक सुंदर-सुंदर सजाये बंदनवार बनाए।
क्लब निदेशक आयुष गोयल, पीयूष गोयल ने कहा कि दीपावली पर स्वदेशी मिट्टी के दियो से घर सजाये, प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं, वायु प्रदूषण के कारण अस्थमा, कैंसर, सांस और हृदय संबंधी रोग हो सकते है। दीपावली पर खुशियां बांटने का प्रयास करें, एक पौधा जरूर लगाए। विपुल सिंघल ने सभी बच्चों को दीपावली का धार्मिक महत्व बताया। प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक बिंदिया ब्यूटी क्लिनिक की डायरेक्टर भावना बादल ने वाणी देव, अदिति चौहान, अर्जुन सिंह, अमायरा बंसल, कार्तिक, मिनी, प्रद्युमन, अक्षत, चारू सिंह, पूर्विका, युग, विजेता एलिजा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment