Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 29, 2024

मदरसा आधुनिकीकरण योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जाना अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: काजी शादाब

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उप्र कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब ने मंगलवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या रिनचेन ल्हामो से मुलाकात की।

काजी शादाब ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 'स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग एजूकेशन टू मदरसा एण्ड माइनॉरिटीज (एस०पी०ई०एम०एम०) द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण योजना का आरंभ किया गया, जिसका उद्देश्य मदरसों में पारंपरिक धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा को सम्मिलित करना है। यह योजना अल्पसंख्यक समाज के छात्रों को मुख्यधारा में लाने और उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत आधुनिक विषयों की पढ़ाई करवाने वाले शिक्षकों के मानदेय को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता रहा है, परन्तु वर्तमान में इस योजना के क्रियान्वयन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है जिसका समाधान शीघ्रता से किया जाए तो यह योजना अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकती है।

मांग की गई कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जाना अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इस योजना को राज्य स्तर से ही संचालित किये जाने के लिए उ०प्र० सरकार को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया जाए।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here