नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक
भारतीय भाषा विभाग में नव आगत विद्यार्थियों के
स्वागत के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष
प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने की।
इस
अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समय का महत्व अत्यधिक होता है, हमें समय के महत्व को समझना चाहिए और आपसी सोहार्द और प्रेम
को बनाये रखना चाहिए तभी विकास होगा। नवागत विद्यार्थियों को उन्होंने शुभकामनाएं
दी। विभाग के शिक्षक डॉ. अंजू, डॉक्टर आरती राणा, डॉक्टर प्रवीण कटारिया और डॉक्टर यज्ञेश कुमार ने
विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक
कार्यक्रम भी आयोजित किए। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर साजिद और मिस फ्रेशर वर्षा
रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा नेहा, रिया और विक्रांत ने किया। इस अवसर पर विनय कुमार, नेहा ठाकुर, शौर्य आयुषी, प्रियंका, प्रिंसी, राजकुमार, विक्रांत, रिया, मोनिका, अर्चित, आर्यन, आयुषी, सोनिया, सपना, सुहानी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment