-महावीर विश्वविद्यालय में सड़क
सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत किया गया कार्यशाला का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ:
आज सड़कों पर ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है, जिसका सबसे ज्यादा संबंध जीवन
रक्षा से है। बिना वाहन कोई चल नही रहा है। पुलिस को दूसरे रूप में आना पड़ रहा
है। आज पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने रखने के साथ ही जा-जा कर लोगो को
यातायात के नियम समझा रही है। जो आज का
पढ़ा लिखा समाज है वह गलती कर रहा है और पढ़े लिखो को समझाना सबसे मुश्किल
है क्योंकि पढ़ा लिखा इंसान दलील देता है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना सबसे
खतरनाक है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना हादसे को दावत देना है। इसलिए खुद
भी इसे बचें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें। आप लोग यहां कार्यशाला में जो भी
सीख रहे हैं, उसे अपने तक सीमित नहीं रखना है
अपने घरवालों को और जानने वालों को ये जानकारी देनी है। यह बातें प्रभारी निरीक्षक
यातायात मेरठ विनय कुमार शाही ने सोमवार को सरधना रोड स्थित महावीर विश्वविद्यालय
में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
में बतौर विशिष्ट अतिथि कहीं।
यातायात
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बहुत अधिक मौतें आज सड़क दुर्घटनाओं में हो
रही हैं। छोटी -छोटी असावधानियां इसका कारण है। आज हमने यहां लेक्चर दे दिया इसका
कोई फायदा नही यदि आप लोग बाहर निकल कर भूल गए। फायदा तब है जब हम यहां यातायात को
लेकर बताई बातों को अपनाए। इससे जीवन सुरक्षित भी होगा और सुखमय भी। मिशिका
सोसाइटी के मुख्य प्रशिक्षक सुनील शर्मा ने छात्रों को हेलमेट पहनने और किस मानक
का हेलमेट पहनना है यह जानकारी दी। सुनील शर्मा के साथ आए ट्रैफिक पुलिस के
हरेंद्र चौधरी ने छात्रों को लाल, पीली और हरी बत्ती के हाथ के इशारे
बताए। अंत में सुनील शर्मा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ
दिलाई। शुरुआत में महावीर विश्विद्यालय की चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। मां सरस्वती के
सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में महावीर
आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ और छात्र उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment