Breaking

Your Ads Here

Monday, October 14, 2024

13वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के मैच कल से

 


मंगलवार को आईटीआई साकेत में होगा मैच का उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में चल रहे 13वें विकेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार से 15 से 18 वर्ष सीनियर वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने सोमवार ऋषभ एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में दी।

सोमवार को सभी टीमों के खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल करेंगे। इस वर्ग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं जिनमें केके क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, मुरादाबाद इलेवन, जीटीबी, आईटीआई, यागामी क्रिकेट अकेडमी टीम भाग ले रही हैं। सभी मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इस मौके पर ऋषभ एकेडमी के सचिव संजय जैन, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here