Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 24, 2024

द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में लगा नेत्र जांच शिविर

द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल की शास्त्री नगर ब्रांच में नेत्र जांच शिविर लगाया गया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। द गुरुकुलम इन्टरनेशनल स्कूल और द विजन केयर, गढ़ रोड के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 23 व 24 अक्टूबर को द गुरुकुलम इन्टरनेशनल स्कूल की शास्त्री नगर शाखा में किया गया। इसमें बच्चों को नेत्रों से संबंधित बीमारियों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। 

 नेत्र विशेषज्ञ साहिल शर्मा, अजय कुमार और पँक्ति वासुदेव ने छात्रों की नेत्र जांच की। विशेषज्ञों ने छात्रों को नेत्रों को स्वस्थ रखने के लिए मुफ्त परामर्श भी दिया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि ज्यादा समय तक फोन, टेलीविजन आदि देखने से हो रही बीमारियों से कैसे बचा जाए और उनके उपाय भी बताए गए। सभी छात्रों के नेत्रों की मुफ्त जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्र रोगों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार के भोजन ग्रहण करने से हम नेत्र सम्बन्धी बिमारियों से बच सकते हैं। छात्रों को अधिक समय तक मोबाइल फोन, टेलीविजन आदि देखने के नुकसान भी समझाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन कवंलजीत सिंह, डायरेक्टर वर्तिका सेठी, कॉर्डिनेटर सरिता सिंह, पूजा गर्ग, सुजाता व अन्य शिक्षकगण का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here