अशोक कुमार
नित्य संदेश, नई दिल्ली। इंडो-इक्वेडोर फ्रेंडशिप समिट 2024 में विनय प्रधान को डेयरी फार्मिंग के लिए पुरस्कार दिया गया है, जिसे इक्वेडोर के राजदूत फर्नांडो बुकेल द्वारा प्रदान किया गया है। यह सम्मान भारत-इक्वेडोर मित्रता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें देश विदेश के विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
बता दें इस समिट का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल सोसाइटी एंबेसी ऑफ इंकडोर के सहयोग से करती हैं। इस अवसर पर राजदूत फर्नांडो बुकेल ने कहा, आज हम डेयरी फार्मिंग और अन्य क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जा रहा है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और नवाचार के लिए काम किया है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को हृदय से बधाई दी, कहा आपकी उपलब्धियाँ प्रेरणादायक हैं और विनय प्रधान की संस्था का काम डेयरी फार्मिंग क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है और इनके डेयरी और हर्बल आयुर्वेदिक प्रोडक्ट हमारे देश और यूरोप देशों मैं बहुत प्रसिद्ध हैं l उन्होंने कहा इक्वेडोर और भारत के बीच संबंध मजबूत और मैत्रीपूर्ण हैं। हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
No comments:
Post a Comment