Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 27, 2024

पार्षद आवास पर बंदरों ने बोला हमला


राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। बंदरों के आंतक से पूरा शहर खौफजदा है, बंदरों के शोर शराबे से लोगों को राहत दिलाने का आश्वासन देने वाले पार्षद भी अब इनकी जद में आ गए हैं। वार्ड 62 इंदिरा नगर निवासी पार्षद अनिल वर्मा के आवास पर शनिवार को बंदरों ने हमला बोल दिया।

पार्षद अनिल वर्मा ने बताया कि सुबह के समय जनता से मिलने का समय होता है, इस वक्त चार-पांच बंदरों ने आकर पार्षद आवास पर हमला बोल दिया। बड़ी मुश्किल से बंदरों को भगाया गया। आए दिन बंदरों का यही हाल रहता है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बंदरों का बहुत आतंक है, लोग अपने घरों से निकलने से डरते हैं। पार्षद अनिल वर्मा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरपाल सिंह को इस घटना से अवगत कराया। डॉक्टर हरपाल सिंह ने जल्द ही बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here