राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दीपोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित किए, इसी क्रम में स्किल पाठ्यक्रम की छात्राओं के द्वारा ज्वेलरी, सजावटी वस्तुएं एवं हस्त निर्मित विभिन्न वस्तुओं का स्टॉल लगाया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्या द्वारा किया गया। प्राचार्या तथा सभी प्रवक्ताओं ने स्टॉल से विभिन्न वस्तुओं का क्रय किया। इसके साथ ही गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं के द्वारा फूड स्टॉल लगाया था, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न व्यंजन बनाए थे।
मीडिया प्रवक्ता पूजा राय ने बताया, महाविद्यालय में गत कई वर्षों से दीपोत्सव पर्व के अवसर पर छात्राओं के द्वारा विभिन्न सजावटी वस्तुओं, दिये, ज्वेलरी, क्रोशिया द्वारा निर्मित बैग इत्यादि विभिन्न हस्त निर्मित वस्तुओं तथा विभिन्न व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाता है। जिसका उद्देश्य निश्चित रूप से छात्राओं में आत्मनिर्भरता का गुण विकसित करना है। इस अवसर पर स्किल पाठ्यक्रम की समाज कार्य की छात्राओं द्वारा दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कपड़ा, वस्तु, खाद्य सामग्री इत्यादि वस्तुएं वितरित की गई, जिसमें महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने भी स्वेच्छा से सहयोग किया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं सभी छात्राएं उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment