Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 26, 2024

ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई कार्य योजना को रखा

  

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ग्राम पंचायत बिजौली में ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन प्रमुख सचिव/जनपद नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में किया गया। 

बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई कार्य योजना को रखा गया। ग्राम पंचायत की विकास कार्य योजना के अंतर्गत रखे गए सामुदायिक कार्यों पर सहमति प्राप्त की गई तथा बैठक में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास से संबंधित अन्य सामुदायिक विकास कार्यों की मांग एवं सुझाव दिए। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझाव एवं मांगों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना में सम्मिलित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादन हेतु सप्लाई सेंटर का निर्माण, हाईवे से गांव की सर्विस रोड़ निर्माण, हाइटेक कंप्यूटर लैब की स्थापना, गांव के अंदर नाली, रास्ते को पक्का करना, जाति प्रमाण पत्र में आ रही समस्या का निस्तारण करना पेंशन, अतिक्रमण हटाना, साफ सफाई आदि प्रमुख मांगों को बारी-बारी से बताया गया। 

प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here