Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

सुभारती समूह के संस्थापक डाॅ. अतुल कृष्ण ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट



अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, लखनऊ। शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे सुभारती समूह के संस्थापक डाॅ.अतुल कृष्ण ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। 

डाॅ. अतुल कृष्ण ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तथ्य आधारित पोस्ट को मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ को भेंट किया। पोस्टर में इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री एटली ने वर्ष 1956 में बंगाल के गवर्नर पीबी चक्रवर्ती को बताया था कि अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्रता मुख्य रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं आईएनए के कारण दी थी। इस तथ्य को उजागर करने वाले पोस्टर को मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ ने सप्रेम स्वीकार करते हुए गर्व प्रकट किया।  

डाॅ.अतुल कृष्ण ने मुख्यमंत्री महोदय को सुभारती समूह के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से जनमानस के कल्याण हेतु अपने निजी प्रयासों से किये जा रहे समस्त कार्यों से रूबरू कराया। उन्होंने विशेष रूप से सुभारती शहीद स्मारक के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल एवं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे शिक्षा व स्वास्थ्य सहित राष्ट्र निर्माण के कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ ने सुभारती समूह के राष्ट्र चरित्र निर्माण कार्यों सहित शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। मुख्यमंत्री ने डाॅ.अतुल कृष्ण को प्रेरित करते हुए कहा कि वें राष्ट्रहित के मार्ग पर अनवरत चलते रहे। इस अवसर पर मोहित वाधवा भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here