Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

उपज पत्रकार संगठन की मासिक बैठक में संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों का मनोनयन

अजय चौधरी 
नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उपज पत्रकार संगठन द्वारा सर्किट हाउस में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार संगठन की महत्वपूर्ण चर्चाओं के साथ संगठन का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने की, जबकि महामंत्री ललित ठाकुर और कोषाध्यक्ष विश्वास राणा के अनुमोदन पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इस बैठक में नकुल चतुर्वेदी को जिला उपाध्यक्ष, राजन सोनकर और मनोज कुमार को जिला सचिव, अखिल गौतम को मीडिया प्रभारी, राहुल राणा और दीपक वर्मा को जिला उपसचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के हित में कार्य करने की शपथ जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने दिलाई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने मेरठ जिले में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर जयवीर त्यागी, अरुण सागर, विकास गुप्ता, रमेश सोनी, अनिल यादव, खालिद इकबाल, रवि गौतम, नीरज कुमार, रोहित कुमार, लोकेंद्र सिंह, गौरव सैनी, नरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद रवीश, मोहम्मद आरिफ, ताज मोहम्मद, विपुल सिंघल सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने इस अवसर पर संगठन की एकजुटता और पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here