नित्य संदेश
ब्यूरो
मेरठ। चौधरी
चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी में एक महत्वपूर्ण इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें Google
Developer Group (GDG) के तहत तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग
लिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर नीरज सिंघल, GDG के फैसिलिटेटर डॉ. गौरव त्यागी, निधि भाटिया और डॉ. ए.ओ. केपी सिंह ने उपस्थित होकर
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
संसथान के निदेशक प्रोफ़ेसर नीरज सिंघल ने छात्रों को इस प्रकार के
आयोजनों के महत्व को समझाते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे तकनीकी क्षेत्र में और
अधिक सक्रियता से भाग लें। उन्होंने सभी को इस सफल इवेंट के लिए बधाई दी और आशा
व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान, GDG द्वारा एक AI से संबंधित कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें देवांग ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने
छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं और उसके अनुप्रयोगों के बारे
में जानकारी दी। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी रही और उन्होंने AI तकनीक के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
विशेष अतिथि के रूप में Fetch.ai के वक्ता गौतम कुमार ने अपने विचार
साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
के महत्व के बारे में बताया। गौतम ने बताया कि कैसे ये तकनीकें भविष्य में उनके
करियर के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। उनका उत्साह और ज्ञान छात्रों के लिए
प्रेरणास्रोत बना। कार्यक्रम की एंकरिंग सर्गम ने की, जिसने पूरे आयोजन को जीवंत और आकर्षक बना दिया।
इस इवेंट का आयोजन करने वाले
प्रमुख सदस्यों में आयोजक आश्वि और सह-आयोजक अरुण, अभिषेक, तीरथ, नवीन, आदित्य, गौतम, जय, शिवांश, सूर्यान्श, आर्या, आकांक्षा, और अंकिता शामिल थे। इन सभी ने अपने समय और प्रयासों के
माध्यम से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment