नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रविवार को भगवान पैलेस में सबरंग इवेंट्स द्वारा प्राईड ऑफ द सिटी अवॉर्ड के नाम से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे मेरठ व दूसरे शहरों से उपस्थित हुई विभूतियों को प्राईड ऑफ द सिटी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन व संयोजन सबरंग इवेंट्स के निदेशक मशहूर शायर वाजिद मेरठी व नाजिया खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सबरंग इवेंट्स के संरक्षकगण पूर्व आईएएस अधिकारी डा. आर के भटनागर, प्रबुद्ध व्यवसायी मौ० शाहिद, डॉ. आबिद महानगर उपाध्यक्ष, बॉलीवुड फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित, पूर्व आईएएस प्रभात कुमार रॉय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में समारोह गौरव के रूप में डॉ. सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा राज्यमंत्री, मुख्य अतिथि प्रबुद्ध समाजसेवी व व्यवसायी अजय गुप्ता (श्री वासु) व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रसिद्ध अधिवक्ता गजेंद्र सिंह धामा मौजूद रहे। उद्धघाटन प्रबुद्ध शिक्षाविद अरविंद शर्मा के द्वारा किया गया। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर नवीन अरोड़ा, मनीष प्रताप, पिंकी चिन्योटी व नीरज मित्तल, सुभारती से डॉ. कृष्ण मूर्ति, वरिष्ठ एडवोकेट महेश कुमार त्यागी रहे।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन नगर आयुक्त सौरभ गंगवार व सी ई ओ छावनी परिषद जाकिर हुसैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लाईफ टाईम अचीवमेंट सम्मान मशहूर अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉ ऐजाज पॉपुलर मेरठी व डॉक्टर ईश्वर चंद गंभीर को दिया गया। इनके अलावा एच एस शिशोदिया, सरताज गाजी, पंकज जौली, डॉ आबिद, विजय भोला, डॉ. हारिस महमूद, बुद्ध प्रकाश भगत, डॉ मौ० असलम खान, संजीव कुमार गुप्ता, रिहान अहमद, जीतू सिंह नागपाल व विजय आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विशेष आमंत्रित अतिथियों में साजिद खान, हाजी मोहम्मद शारिक, डॉ. अनीस अहमद, दीपक सिरोही, हाजी साकिब सईद, शैकी वर्मा, नितिन बालियान, राज शर्मा, पंडित तरुण शर्मा, कुशान गोयल, डॉ. एम मशकूर, इरशाद बेताब, अलीमुद्दीन, शहजाद उस्मान, प्रवीण कुमार चुलबुल, आसिफ अनवर वारसी मौजूद रहे।
प्राईड ऑफ द सिटी अवार्ड से सम्मानित होने वाली विभूतियों साजिद खान, डॉ. संदीप जैन, डौली गुप्ता, अब्दुर्रहमान, प्रो पिंटू मिश्रा, कंवलजीत सिंह, इरशाद दिल्लीवाला, शालिनी अग्रवाल, सैयद अहमद शाह, डॉ प्रतीक गुप्ता, गौरव सिसोदिया, क्रिकेटर समीर रिजवी, अग्रिमा वाधवा व वारिस साबरी रहे।
कार्यक्रम में वॉइस ऑफ रफी मौ. शाहिद, आशु साबरी, विजयपाल सांवरिया, मदन गोपाल तिवारी, सागर हिंदुस्तानी, कुलदीप सिंह व नेहा राजपूत, कत्थक नृत्यांगना धानी सेठी, आरिफ सलमानी ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक वाजिद मेरठ में किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आयोजक वाजिद मेरठी व नाजिया खान ने आभार प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment