Your Ads Here

Wednesday, October 2, 2024

स्वच्छता अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन: प्लास्टिक के पर्यावरण पर प्रभाव की गंभीरता पर चर्चा


 

मितेंद्र कुमार गुप्ता 
नित्य संदेश, मेरठ। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में, सामाजिक संस्था यूथ फर्ज वेलफेयर फाउंडेशन और संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा "प्लास्टिक और इसके पर्यावरण पर प्रभाव" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने प्लास्टिक से जुड़ी गंभीर वैश्विक समस्याओं पर अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. प्रीतम सिंह ने समस्या के समाधान हेतु तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. श्याम सिंह, डॉ. पंकज शर्मा अध्यक्ष मूटा, डॉ. मुकेश कुमार और डॉ मुनेश कुमार ने समस्या के समाधान में राजनीतिक और सामाजिक भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला।प्लास्टिक के प्रयोग में कमी करने व इसके रीसाइकलिंग की आवश्यकता बताई गई इंजीनियर बीडी शर्मा ने पैकिंग हेतु प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के कम उपयोग पर बल दिया। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने भी मंच से विषय पर अपने विचार रखें जिनका मंच द्वारा आकलन कर छात्र आदित्य कुमार राय को प्रथम स्थान, लकी यादव को द्वितीय और प्रिंस पांडे को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल के संरक्षण में इंजीनियर अमन कुमार और इंजीनियर प्रत्युष उपाध्याय ने किया। दीपेश मोहन और शुभम यादव का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुमार पी करनवाल ने समस्त अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रगान के उपरांत सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here