Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 23, 2024

नीट की तैयारी कर रहे छात्र पर चार युवकों ने किया जानलेवा हमला

 


नरेश कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। नीट की तैयारी कर रहे छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए छात्र पर फायर किया। चार युवकों को नामजद करते हुए मेडिकल थाने में तहरीर दी गई है। पीड़ित छात्र एक दैनिक अखबार के पत्रकार का भतीजा है।

थाना मेडिकल क्षेत्र के रामगढ़ी निवासी सरोज पत्नी राकेश कुमार ने बताया, उसका बेटा आदित्य सिंह कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी कर रहा है, बुधवार को वह विद्या पुस्तकालय गया था, जहां पहले से घात लगाए चार युवक खड़े थे, जिन्होंने देखते ही आदित्य पर हमला कर दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया, और मारपीट शुरू कर दी। लोहे की बोतल से सिर पर हमला, धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। हमलावरों से जान बचाकर आदित्य वहां से भागा तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। तहरीर में बताया गया कि कुछ दिनों पहले आदित्य का फीस को लेकर लाइब्रेरी संचालक अंकित से कहासुनी हो गई थी। पीड़िता ने अंकुर सिसोदिया, विनय कुमार, नीरज कश्यप एवं एक अज्ञात को नामजद किया है। मेडिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here