नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली: मिड-साइज
मोटरसाइकिल सेगमेंट (250सीसी -750 सीसी)
में ग्लोबल लीडर रॉयल एनफील्ड ने अपनी प्रतिष्ठित बुलेट 350 का 'बटालियन ब्लैक' संस्करण लॉन्च कर दिया
है।
बुलेट 350 बटालियन ब्लैक के लॉन्च
पर बात करते हुए रॉयल एनफील्ड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर यादविंदर सिंह गुलेरिया ने
कहा, बुलेट की मशहूर मजबूती और
ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस नए मॉडल को बुलेट समुदाय के प्रति एक विशेष उपहार
के रूप में पेश किया गया है। स्थायी सुंदरता और बेहतरीन डिजाइन के साथ यह मॉडल रॉयल एनफील्ड के
वफादार प्रशंसकों से गहरा जुड़ाव स्थापित करता है। इस त्योहारी सीजन में 'बुलेट बटालियन ब्लैक' एडिशन मोटरसाइकिल
प्रेमियों के बीच एक नया जोश भरने के लिए तैयार है। टेस्ट राइड और बुकिंग आज से
उत्तर प्रदेश के 270 अधिकृत रॉयल एनफील्ड स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है, जहां बुलेट की समृद्ध
विरासत कायम है। उन्होंने बताया कि "बुलेट एक ऐसी मोटरसाइकिल है, जो पीढ़ियों से हमारे जीवन का अहम
हिस्सा रही है। नई बटालियन ब्लैक एडिशन हमारी कम्युनिटी और उन
सवारों के लिए एक तोहफा है,
जिन्होंने बुलेट की पहचान को बनाए रखा है। साथ ही, यह बुलेट की कभी न खत्म
होने वाली विरासत का भी जश्न है। इसमें पुराने डिजाइन और बेहतरीन राइडिंग अनुभव का
ध्यान रखा गया है, जो इसे
और खास बनाता है, साथ ही
इसकी मजबूती और यूनिक कैरेक्टर को भी बनाए रखता है। 90 सालों से ज्यादा समय से
लगातार बन रही रॉयल एनफील्ड बुलेट आज भी अपनी पहचान बनाए हुए है। नई बुलेट 'बटालियन ब्लैक' एडिशन का डिजाइन उन लोगों
के लिए खास है, जो अपनी
पसंदीदा बाइक में पुराना स्टाइल चाहते हैं। रॉयल एनफील्ड ने इस मॉडल में कुछ
पुराने डिज़ाइन वापस लाकर यादों को ताजा किया है, जैसे बेंच सीट, विंटेज स्टाइल टेल लाइट, हाथों से पेंट की गई सोने
की पिनस्ट्रिप्स, टैंक
और साइड पैनल बैज, स्पोक
व्हील्स के साथ क्रोम रिम और ब्लैक मिरर। इसमें 300 मिमी फ्रंट डिस्क और 153 मिमी रियर ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल चैनल एबीएस भी
है।
उत्तर प्रदेश में रॉयल
एनफील्ड बुलेट प्रतिष्ठा और परंपरा की प्रतीक बन गई है, जो राज्य के सामाजिक
ताने-बाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपने विशाल परिदृश्यों, ऐतिहासिक शहरों और
विस्तृत समुदायों के लिए मशहूर, यूपी
ने हमेशा विश्वसनीयता, मजबूती, आकर्षण और बेहतरीन स्टाईल
के लिए बुलेट को अपनाया है। यूपी के राईडर्स के लिए बुलेट केवल आवागमन का साधन
नहीं, बल्कि उन्हें गर्व और
परंपरा से जुड़ाव की भावना प्रदान करती है। बटालियन ब्लैक एडिशन इस संबंध का प्रतीक
है और यूपी के राईडर्स को आधुनिक रिफाईनमेंट
के साथ बुलेट का प्रतिष्ठित अनुभव प्रदान करेगा।
बारीकी से तैयार की गई
बुलेट 'बटालियन ब्लैक' एडिशन को जे-प्लेटफॉर्म
पर बनाया गया है, जो
बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइडिंग का अनुभव देता है। इसमें 349सीसी का दमदार
इंजन है, जो 6100 आरपीएम पर 20.2 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क देता है।
बटालियन ब्लैक एडिशन को मिलिट्री वैरिएंट के ऊपर रखा गया है, जिससे यह आसानी से उपलब्ध
और किफायती हो जाती है। इसके अलावा, ब्लैक गोल्ड और स्टैंडर्ड मॉडल्स क्रमशः टॉप और
मिड-वैरिएंट बने रहेंगे।

No comments:
Post a Comment