मंगलवार को आईटीआई साकेत में
होगा मैच का उद्घाटन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट
मैदान में चल रहे 13वें
विकेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार से 15
से 18 वर्ष सीनियर वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे। यह जानकारी आयोजन
सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने सोमवार ऋषभ एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में दी।
सोमवार को सभी टीमों के
खिलाड़ियों को रंगीन पोशाक वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल करेंगे। इस वर्ग
में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं जिनमें केके क्रिकेट एकेडमी,
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, मुरादाबाद इलेवन, जीटीबी, आईटीआई, यागामी क्रिकेट अकेडमी टीम भाग ले रही हैं। सभी मैच में मैन
ऑफ द मैच का पुरुस्कार खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इस मौके पर ऋषभ एकेडमी के सचिव
संजय जैन, प्रधानाचार्य
मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment