नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। नोएडा के गौर सरोवर प्रीमियर के मैदान में KPL कवि प्रीमियर लीग आज से शुरू हो गई। देश के क्यातिलब्ध कवि इसमें हिस्सा ले रहे हैं। कुल 8 टीम का जबरदस्त क्रिकेट मुकाबला हो रहा है। आज डॉ कुमार विश्वास एवं सांसद महेश ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।वहीं क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में देश के चुनिंदा कवियों को लेकर टीम बनाई गई, जिसका नाम रखा गया "डेयरिंग दुष्यंत"। डेयरिंग दुष्यंत के कप्तान सौरभ जैन सुमन, उप कप्तान उमंग गोयल हैं। वहीं समारोह में बतौर अतिथि आने वाले दिल्ली के भाजपा नेता एवं गीतकार गायक मनोज तिवारी ने टीम को बधाई दी। टीम में मशहूर कवयित्री एकता भारती, उत्कर्ष उत्तम आदि बड़े कवि हैं।
No comments:
Post a Comment