Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 28, 2024

सफल इलाज से Eye-Q ने एक करोड़ लोगों का जीता भरोसा

 



नित्य संदेश ब्यूरो

सहारनपुर: देश के आंखों के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि उसने अपने नेटवर्क में एक करोड़ से अधिक रोगियों का इलाज करके इतिहास रच दिया है। इससे पता चलता है कि Eye-Q को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पहचान मिली है। दुनियाभर में करोड़ों लोग आंखों से जुड़े इसके सस्ते और सुलभ इलाज का फायदा ले रहे हैं। इस ग्रुप ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।

आई-क्यू के को-फाउंडर और सीईओ राजत गोयल ने इस उपलब्धि पर बातचीत करते हुए कहा, 'एक करोड़ से अधिक रोगियों का इलाज करने की संख्या को पार करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आंखों की बेहतर देखभाल, सस्ते और सुलभ इलाज उपब्ध कराने के हमारे अटूट ध्यान को दर्शाता है। यह हमारे लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि हम भारत के अलावा पूरी दुनिया में आंखों की देखभाल करने के अपने मिशन को पूरा करना जारी रखते हैं। इस क्षेत्र में हम नई तकनी का सहारा ले रहे हैं और हर स्थिति में बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि कोई भी पीड़ित इलाज से वंचित न रहे।

आई-क्यू के फाउंडर और सीएमडी डॉक्टर अजय शर्मा ने अस्पताल की उपलब्धि पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'एक करोड़ से अधिक रोगियों का इलाज करना हमारे रोगियों का हमारे प्रति विश्वास का एक गहरा प्रमाण है। यह न केवल हमारी मेडिकल एक्सपर्टाइज्ड की क्वालिटी को दर्शाता है, बल्कि आई-क्यू में प्रत्येक व्यक्ति के विश्वास को भी दर्शाता है। मैं अपनी पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद करता हूं कि हमारे असाधारण डॉक्टरों और नर्सों से लेकर हमारे प्रशासनिक कर्मचारियों तक सभी का इस शानदार उपलब्धि में बड़ा हाथ है। यह उपलब्धि उनके कठिन मेहनत और अटूट विश्वास के बिना संभव नहीं होती। आगे भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच को ज्यादा आसान और सुलभ बनाएंगे।

Eye-Q द्वारा दी जाने वाली मेडिकल सेवाएं

इस उपलब्धि तक पहुंचने में Eye-Q द्वारा दी जाने वाली मेडिकल सेवाओं का बड़ा योगदान है। हॉस्पिटल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में मोतियाबिंद सर्जरी, रेटिना केयर, लेसिक सर्जरी, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, आईसीएल प्रोसीजर, स्क्विंट सर्जरी, ओक्यूलोप्लास्टी, ऑप्टिकल सर्विस और आंखों से जुड़े अन्य देखभाल और इलाज  हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और नाइजीरिया सहित विभिन्न हिस्सों के रोगी आई-क्यू के एडवांस ट्रीटमेंट के लिए यहां आ रहे हैं और उन्हें अस्पताल द्वारा बेहतर इलाज दिया जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा पीड़ित रेटिना  सर्जरी, लेसिक प्रोसीजर और ग्लूकोमा उपचार के लिए आ रहे हैं।

आई-क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के बारे में

आई-क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल (आई-क्यू विजन प्राइवेट लिमिटेड) की स्थापना 2007 में हुई थी। इसके हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में 30 से ज्यादा सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल हैं। इनके अलावा अफ्रीका के नाइजीरिया में भी तीन हॉस्पिटल हैं। आई-क्यू किफायती कीमतों पर हाई कौलिटी वाली आंख देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित इकाई के रूप में काम करता है। आई-क्यू के संस्थापक और सीएमडी डॉक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में और देश के शीर्ष अस्पतालों से आए हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ, आई-क्यू मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए वचनबद्ध है। आई-क्यू का लक्ष्य भारत का सबसे बड़ा आंखों का अस्पताल बनना है, जहां मरीजों को बेहतर इलाज मिले और सबसे ज्यादा मरीज आएं।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here