राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के नेतृत्व तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय के दिशा निर्देश में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में सफाई की। सर्वप्रथम परिसर में फैले हुए प्लास्टिक के थैले इत्यादि को एकत्र किया एवं पूरे प्रांगण की सफाई की। इस मौके पर सभी स्वयंसेविकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ऐश, सुरेश चंद्रप्रजापति एवं गीता का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment