Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्लब-60 की योग शाखा के सदस्यों ने मंगलवार को टैगोर पार्क में शपथ ले कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
 क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े में सामूहिक श्रमदान से खुद गंदगी के उन्मूलन व दूसरों को प्रेरित करने के विशेष प्रयास किए जाएंगे। ताकि घरों के साथ साथ आसपास, गली, मुहल्ले, पार्क व सड़कें भी साफ रहें और पूरा भारत स्वच्छता की ओर तेजी से अग्रसर हो। इस अवसर पर आर एम स्वामी, सत्येन्द्र अग्रवाल,मंजू, मोना,पिंकी व बत्रा आंटी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here