Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

विश्वकर्मा पूजा का किया गया आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान की वर्कशॉप में आज निर्माण और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। वर्कशॉप इंचार्ज इंजीनियर प्रवेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वर्कशॉप में उपलब्ध टूल्स, उपकरणों और मशीनों का विधिवत पूजन किया गया, तथा हवन में हिस्सा लेकर प्रसाद वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का वादा किया। संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर नीरज सिंघल ने इस अवसर पर कहा, "विश्वकर्मा पूजा हमारे संस्थान के लिए एक प्रेरणादायक पर्व है, जो हमें तकनीकी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकास की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर नवीन तकनीकों और सतत विकास की दिशा में कार्य करें।"

भगवान विश्वकर्मा को भारतीय संस्कृति में सृजन, निर्माण और शिल्प के देवता के रूप में पूजा जाता है। वे ब्रह्मांड के प्रथम इंजीनियर माने जाते हैं, जिनका योगदान संसार की संरचना और विकास में अद्वितीय है। विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से इंजीनियरिंग, तकनीकी और शिल्प कार्यों से जुड़े व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो अपने उपकरणों और मशीनों की पूजा कर उनके सुचारू और सुरक्षित उपयोग की कामना करते हैं।   

इस अवसर पर इंजीनियर अमित पूनिया, इंजीनियर भारत, इंजीनियर योगेश, मैकेनिकल विभाग के समन्वयक डॉक्टर शिवम गोयल, इंजीनियर डीपी सिंह, धर्मवीर सिंह, इंजीनियर अमरजीत सिंह, डॉक्टर अर्पित छाबड़ा, इत्यादि भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here