मेघना मित्तल
नित्य
संदेश, मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
विनीत अग्रवाल शारदा ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने
बूथ संख्या-49 में घर-घर जाकर सदस्य बनाए। उसके बाद विनीत शारदा के नेतृत्व में नवीन मंडी दिल्ली रोड पर दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को भारतीय जनता
पार्टी की ऑनलाइन मोबाइल से सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता कराई।
नवीन मंडी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के कार्यालय पर विनीत शारदा ने प्रेस से बात करते हुए
कहा, आज जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
पर भारतीय जतना पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ में सदस्यता अभियान को बड़े जोर शोर से मना रहा है।
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने उप्र में 10 लाख
सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, उसको हम पूरा करेंगे। विनीत अग्रवाल शारदा के साथ मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, महामंत्री कमल कुमार, पार्षद वार्ड 11 के नरेश कश्यप, अरूण कुमार, सुरेन्द्र
चौहान, दीपक वर्मा पार्षद, राजीव मित्तल उर्फ टोनी आदि रहें।

No comments:
Post a Comment