नित्य
संदेश ब्यूरो
मेरठ। दीवार
को लेकर सिवालखास में दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष बुरी तरह
घायल हो गया, जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की
जांच कर रही है।
थाना
जानीखुर्द क्षेत्र के सिवालखास निवासी शाहे आलम
पुत्र इमामुददीन ने बताया, उसका पड़ोसी सिकन्दर पुत्र मुन्शी
की दीवार साझे की है। गत 22 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे सिकन्दर ने साझे वाली दीवार बिना बिताए तोड़ दी। विरोध
करने पर सिकन्दर, सुहेल पुत्र सिकन्दर, महताब पुत्र मंन्शी, मोनीश व मुजरिसम पुत्रगण बुन्दन
ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उसे व उसके
भाई सलीम पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। उसके
भाई के माथे पर गम्भीर चोटे आई है। उसके
भाई वसीम की आंख व कान पर गम्भीर चोटे आई। अगर वह अपने भाइयों को नहीं
बचाता तो हमलावर जान से मार देते। अब
आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना के बाद से वह भयभीत है।

No comments:
Post a Comment