Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 28, 2024

युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे भगत सिंह: प्रोफेसर संगीता शुक्ला

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा, "भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ ब्रिटिश साम्राज्य का सामना किया, वह हर युवा के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। जेल में लिखे उनके पत्रों और लेखों से उनके विचारों और दर्शन की गहरी समझ मिलती है। उनका विश्वास था कि उनकी शहादत से भारतीय जनता और अधिक संगठित होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेगी। उन्होंने मृत्यु की सजा सुनाए जाने के बाद भी माफीनामा लिखने से मना कर दिया, क्योंकि उनका मानना था कि जब तक वे जीवित हैं, तब तक स्वतंत्रता की ओर बड़ा कदम नहीं बढ़ सकता। भगत सिंह की शहादत ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को गति दी, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा का प्रतीक भी बन गई।"

इस अवसर पर कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीरपाल सिंह, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, समन्वयक प्रोफेसर केके शर्मा, प्रोफेसर जमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. योगेंद्र गौतम, डॉ. वैशाली, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विवेक त्यागी, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, इंजीनियर प्रवीण पवार, इंजीनियर मनीष मिश्रा, इंजीनियर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here