नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित एक गायन प्रतियोगिता का आयोजन स्वर साम्राज्य लता मंगेशकर कल्चरल क्लब एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में डॉ राधा रानी एवं डॉ शालिनी वर्मा संगीत विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह के द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पण कर किया गया। तत्पश्चात कुमारी सृष्टि द्वारा मां सरस्वती की वंदना गई। प्रतिभागी छात्राओं ने लताजी के रस व भाव पूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कुल 24 छात्राओं ने लता के गीतों का गायन किया। प्रतियोगिता में किरण, संजना, जर्क, सृष्टि शर्मा, नैना, मोनिका, विशाखा, मानसी, अपर्णा, मानसी, परमजीत, गीता, कामना, प्रीति, . आकांक्षी, अंजलि, महक, मुस्कान, राधा, नेहा, भूमि, शिवानी इत्यादि छात्राओं ने प्रतिभाग कियाl प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सृष्टि शर्मा और संजना द्वितीय स्थान स्थान मानसी एवं परमजीत व तृतीय स्थान कुमारी नैना और किरण ने प्राप्त किया।
प्राचार्य ने छात्राओं को आशीष वचन देते हुए कहा कि सभी छात्राएं प्रतिभा की धनी है एवं स्ट्रेस फ्री लाइफ ने में संगीत एक अहम रोल अदा करता है। प्रतियोगिता का निर्णय डॉक्टर पारुल मलिक एवं डॉक्टर नीता सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर मोनिका चौधरी, प्रोफेसर स्वर्णालता, डॉ एसपी राणा, डॉ कुमकुम, डॉ मंजू रानी, डॉ भावना, डॉ ज्योति चौधरी, डॉ रूबी इत्यादि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment